दुनिया के 10 खूबसूरत बैंगनी पक्षी पक्षियों की दुनिया में प्रकृति अपनी रंगीन छटा बिखेरना पसंद करती है, और चमकदार बैंगनी पंख इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। चाहे वो उष्णकटिबंधीय पक्षियों की शाही चमक हो या जंगल के पक्षियों के हल्के बैंगनी रंग, ये पंख हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हैं। बैंगनी पंखों की यह सुंदरता मन को मोहित कर लेती है। दुनिया के 10 खूबसूरत बैंगनी पक्षी इस प्रकार हैं |- 1. Purple Sunbird (Cinnyris asiaticus) बैंगनी सुग्गा ( Purple Sunbird , Cinnyris asiaticus ) एक छोटा और सुंदर पक्षी है, जो भारत और दक्षिण एशियाई देशों में पाया जाता है। नर के चमकदार नीले और बैंगनी पंख धूप में इंद्रधनुषी चमक बिखेरते हैं, जबकि मादा का रंग हल्का भूरा और पीला होता है। ये पक्षी फूलों का रस पीते हैं और कभी-कभी कीट भी खाते हैं। इन्हें बाग-बगीचों, जंगलों और शहरी इलाकों में देखा जा सकता है। प्रजनन के समय, नर अपनी रंगीन छटा और मधुर आवाज़ से मादा को आकर्षित करते है। 2. Purple Martin (Progne subis) पर्पल मार्टिन (Progne subis) एक खूबसूरत बैंगनी-नीले पंखों वाला पक्षी है, जो अमेरिका का सबसे ब...